मुसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिद्धू को मारने के बाद तिहाड़ जेल में गया मास्टरमाइंड को कॉल
Sidhu MooseWala Murder Case Update: 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर छल्ली कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
5 Dariya News
22-Jul-2022
Sidhu MooseWala Murder Case Update: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.एक इंटरसेप्टेड कॉल ने वारदात के मास्टरमइंड लॉरेंस बिश्नोई का पर्दाफाश कर दिया है.इस जानकारी के मुताबिक ये साफ क्लियर होता है की सिद्धू को मारने के बाद तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को कॉल किया गया था. आज मीडिया के पास वो सबूत है जिसमें सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला आरोपी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से फ़ोन पर बात कर रहा है.आपको बता दें ये इंटरसेप्टेड कॉलकॉल यह 1 मिनट 30 सेकंड का है जो ये साबित करता है कि हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मिशन पूरा होने की जानकारी दी गई थी. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अभी किसी ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है.ALSO READ सामने आया गोल्डी बराड़, बोला- सिद्धू ने अपनी जान बचाने के लिए 2 करोड़ ऑफर किए थे, मैने नहीं लिए
तमाम सबूतों से ये तो स्पष्ट है की इन हत्याकांड के पीछे मास्टरमइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है. यही नहीं, इस कॉल से यह भी साबित होता है कि एशिया की हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था और तिहाड़ से ही पूरा प्लान बनाकर अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा था.
मूसेवाला के मर्डर के बाद क्या बात हुई?
लॉरेंस का शूटर अज्ञात शख्स से बोलता है: हैलो... बात हो सकती है?
अज्ञात शख्स: हां, बिल्कुल हो सकती है...
शूटर: बात करवाना...एक जरूरी बात है
अज्ञात शख्स: एक मिनट रुको...
लॉरेंस से शूटर:- मैं केहा स्पीकर ऑन तो नहीं...गोल्डी नूं लाई फोन...मेरी गल्ल
शूटर: सुन.. बहुत मुबारकां...परा (भाई) को...ठीक हो...ठीक हो
लॉरेंस: हां…
शूटर: मैं केहा कि ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी
लॉरेंस: हैं... (मतलब लॉरेंस को कुछ समझ नहीं आता है)
शूटर फिर से बोलता है: ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी
लॉरेंस: की करता....
शूटर: मैं केहा कि ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी...मूसेवाला मार दित्ता....(मार दिया)
लॉरेंस: मारता...ओके काट दो (कॉल डिस्क्नेक्ट करने को कहता है)
ALSO READ मूसेवाला के हत्यारों का खात्मा... पुरानी हवेली में एनकाउंटर खत्म, पुलिस ने 4 शूटरों मार गिराया
आपको बता दें अभी हाल ही में पुलिस को इस मामले में एक कामयाबी मिली है जिसमें पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया और अन्य बच्चे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अभी इस मामले में एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है जो अभी तक पुलिस की नजरों से बचा हुआ है.