5 Dariya News

मेवात: अवैध खनन को रोकने गए DSP पर माफिया के गुर्गे ने चलाया डंपर, मौके पर हो गई DSP की मौत

हरियाणा के मेवात में अवैध खनन का मामला सामने आया जिसे रोकने को पहुँचे माफिया के लोगों ने अधिकारी पर डंपर चढ़ा दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई

5 Dariya News

गुरुग्राम 19-Jul-2022

हरियाणा के मेवात से एक बड़ी घटना सामने आई है. डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन को रोकने के लिए पहुंचे थे, लेकिन माफिया के लोगों ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की डीएसपी सुरेंद्र सिंह को अवैध खनन के बारे में जानकरी मिलीं। जिसके बाद वह जाँच के लिए उस जगह पर पँहुचे तभी मौके पर एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी पर ट्रक चढ़ा दिया और आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस आरोपी को पकड़ने की तलाश कर रही है. 



डीएसपी सुरेंद्र सिंह थोड़े समय बाद रिटायर होने वाले थे इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक और ट्रक के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और आसपास के इलाकों में ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 

हरियाणा ने नूह जिले में अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह को खनन माफियाओं ने डंपर से कुचल दिया। जिससे डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पचगांव की पहाड़ियों में डीएसपी का शव बरामद किया गया है। #Haryana pic.twitter.com/uq2W9AU6AC

— Rahul Ahir (@rahulahir) July 19, 2022

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रकों के पास खनन कर निकाले गए पत्थरों को ढोने की कोई अथॉरिटी नहीं थी। कहा जा रहा है कि डीएसपी ने जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने आगे बढ़ाते हुए उसे उनके ऊपर ही चढ़ा दिया। एक ट्वीट में हरियाणा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्यारों को जल्दी ही पकड़ा जााएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से भारत पहुंचा रिजवान, राजस्थान में BSF के जवानों ने दबोचा

तीन महीने बाद हो रहे थे रिटायर

डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। हरियाणा पुलिस का कहना है कि तावड़ू थाने को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया।

ये भी पढ़ें:  Drone Varuna: भारत ने बनाया पहला ऐसा ड्रोन जो इंसानों को बिठाकर उड़ने के लिए है तैयार

होम मिनिस्टर बोले- सख्त एक्शन लो इस मामले पर 

इस तरह की दुःखद घटना के बाद होम मिनिस्टर अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अनिल विज ने कहा कि खनन माफिया को बख्शा नही जाएगा। आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो लगाएंगे। किसी को बख्शा नही जाएगा।