निर्विरोध चुनी जाएंगी द्रौपदी मुर्मू? सोनिया गाँधी सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं से मांगा समर्थन

5 Dariya News

निर्विरोध चुनी जाएंगी द्रौपदी मुर्मू? सोनिया गाँधी सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं से मांगा समर्थन

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Jun-2022

राष्ट्रपति उमीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से होने वाले चुनाव को लेकर समर्थन की मांग की। लेकिन विपक्षी नेताओं ने इस बात पर क्या आश्वासन दिया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। हालांकि, इस बीच यह चर्चा हो शुरू हो गई है कि क्या द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध ही चुन ली जाएंगी।

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू यदि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पर बैठती हैं तो महिला और अनुसूचित जनजातियों के सशक्तिकरण का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है। 

Also read: BJP का आदिवासी महिला पर दाव, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी द्रौपदी मुर्मू,PM ने खुद किया फोन

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा की आजादी के 75 वर्षों के बाद एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं. उन्होंने कहा कि वो अब भारत की ‘गौरव’ हैं इसलिए कांग्रेस को उनका समर्थन करना चाहिए। यही नहीं उन्होंने आगे कहा की सभी विपक्षी दलों को भी उनका समर्थन करना चाहिए। गिरिराज सिंह ने इस अवसर पर याद दिलाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इससे पहले वर्ष 2017 में रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को अपना उम्मीदवार बनाया था जो दलित समुदाय से थे। उन्होंने कहा कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उममीदवचार बनाकर एक बार फिर समाज के पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण का संदेश दिया है।

मालूम हो द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार की रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने प्रेस ब्रीफिंग कर एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वो झारखंड की पहली राज्यपाल थीं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। यदि वो यह चुनाव जीत र (President Election 2022) जाती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला होंगी।

Also read राष्ट्रपति उमीदवार द्रौपदी मुर्मू की बेटी बोलीं- माँ से मेरे सारे दोस्त नाराज हो जाते थे