अग्निपथ विवाद के बीच पहली बार बोले नरेंद्र पीएम मोदी, कहा ‘शुरुआत में ये सुधार ख़राब लग सकते हैं लेकिन बाद में हो सकता है इसका फायदा’

5 Dariya News

अग्निपथ विवाद के बीच पहली बार बोले नरेंद्र पीएम मोदी, कहा ‘शुरुआत में ये सुधार ख़राब लग सकते हैं लेकिन बाद में हो सकता है इसका फायदा’

5 Dariya News

नई दिल्ली 20-Jun-2022

PM Narendra Modi on Agnipath: देश में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विवाद देखने को मिल रहे हैं अलग-अलग राज्यों में दंगे प्रसाद हिंसा आदि देखि जा रही है इस बीच बेंगलुरू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना इस योजना का नाम लिए युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले  आठ सालों में स्पेस और डिफेंस सेक्टर को युवाओं के लिए खोल दिया है। Also read Agnipath Scheme Controversy: क्या है 'अग्निपथ' योजना और देशभर में क्यों हो रहा है इसका विरोध? जानिए यहाँ इस योजना के बारे में सबकुछ

मोदी ने कहा रीफॉर्म का रास्ता ही हमे नए लक्ष्यों की ओर ले जा सकता है। हमने डिफेंस और स्पेस के सेक्टर को युवाओं के लिए खोल दिया है जिनमें दशकों तक सरकार का एकाधिकार था। आज हमने युवाओं के लिए स्पेस और डिफेंस सेक्टरों को खोल दिया है यही नहीं इसमें ड्रोन से लेकर हर दूसरी टेक्नोलॉजी में यूथ को काम करने का मौका दे रहें है आज हम युवाओं से कह रहे हैं कि सरकार ने जो वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी बनाई है, वहां युवा अपने आइडिया दें, अपने इनपुट दें. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ज्यादार इस बात को समझाने का प्रयास किया कि शुरुआत में ये सुधार ख़राब लग सकते हैं लेकिन बाद में इसका फायदा हो सकता है।also read 'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा 

आगे प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि उपक्रम चाहे सरकारी हो या फिर प्राइवेट, दोनों देश के ऐसेट हैं, इसलिए लेवल प्लेयिंग फील्ड सबको बराबर मिलना चाहिए। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि पीएम दो दिन के कर्नाटक दौरे पर आए हैं जहां पर वे प्रतिष्ठित लिंगायत समुदाय के गुरुकुल सुत्तूर मठ भी जाने की तैयारी कर रहे है।  इसके अलावा वे मैसुरु की देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन भी करने वाले हैं।