भूल भुलैया 2 के बाद, Kartik Aaryan दिखेंगे Akshay Kumar की हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी में, KRK ने किया इस बात का दावा

5 Dariya News

भूल भुलैया 2 के बाद, Kartik Aaryan दिखेंगे Akshay Kumar की हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी में, KRK ने किया इस बात का दावा

5 Dariya News

मुंबई 31-May-2022

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर भूल भुलैया 2 इस साल की बहुत हिट फ़िल्म बन गई है। फिल्म ने 10 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कार्तिक ने फिल्म की सफलता के साथ एक सुपर स्टार के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। यहां तक ​​कि बड़े-बड़े सितारों वाली फिल्में भी अच्छी कमाई करने में नाकाम रही हैं, लेकिन कार्तिक, तब्बू (Tabu) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने निश्चित रूप से दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला दिया।

भूल भुलैया 2 ने कार्तिक के करियर को बढ़ावा दिया है, और अब, कमाल आर खान के अनुसार, अभिनेता अक्षय कुमार की एक और फ्रेंचाइजी लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में ये खास जानकारी खुद KRK ने ट्विटर पर शेयर करके दी है उन्होंने कहा है कि 'हाउसफुल 5' का हिस्सा कार्तिक आर्यन ही होंगे और साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करियर के खत्म होने की भी बात की। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं इस बात को कंफर्म करता हूं कि 'हाउसफुल 5' कार्तिक आर्यन करेगा। यह अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म है। अक्षय कुमार का अंत यहीं से शुरू होता है। अक्की भाई आप अच्छे आदमी थे। ऊपरवाला आपको खुश रखे। कनाडा में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:  KRK ने Akshay Kumar की खिंचाई,कहा ‘टीम पृथ्वीराज बिल्लियों की तरह लड़ रही है'। जानिए क्यों?

खैर, अक्षय स्टारर ‘बच्चन पांडे’, जो इस साल मार्च में रिलीज़ हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। सुपरस्टार अब ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म, जिसमें मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी हैं, 3 जून 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें  Akshay Kumar और Manushi Chhillar की 'पृथ्वीराज' का टाइटल में हुआ बदलाब। अंदर पढ़ें पूरा मामला

सम्राट पृथ्वीराज के अलावा, अक्षय रक्षा बंधन, राम सेतु, मिशन सिंड्रेला, ओह माई गॉड 2, सेल्फी और सोरारई पोटरु रीमेक जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। इसी बीच कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अलाया एफ के साथ ‘फ्रेडी’, साजिद नाडियाडवाला की ‘सत्यनारायण की कथा’ और हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा उनके पास तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक भी है, जिसका नाम ‘शहजादा’ है, इस फिल्म में वह कृति सनोन के साथ नजर आएंगे।