Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला

 

रुपिंदर पाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में छूआ 150 मैचों का कीर्तिस्तंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 11 Aug 2016

ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के छठे दिन गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड्स के हाथों ग्रुप मुकाबले में 1-2 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन भारतीय टीम के सदस्य रुपिंदर पाल सिंह ने जरूर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। रियो ओलम्पिक में अब तक भारत के लिए तीन गोल कर चुके ड्रैग फ्लिकर विशेषज्ञ रुपिंदर ने गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरने के साथ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में 150 मैचों का कीर्तिस्तंभ छू लिया।पंजाब के फरीदकोट के निवासी रुपिंदर का यह पहला ओलम्पिक है। रुपिंदर ने मई, 2010 में मलेशिया के आइपोह में हुए सुल्तान अजलान शाह कप से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की।

पदार्पण के अगले वर्ष ही रुपिंदर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में अपना पहला हैट्रिक लगाया। सुल्तान अजलान शाह कप-2011 में रुपिंदर ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे।रुपिंदर ने एक बार फिर 2013 में सुल्तान अजलान शाह कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का अवार्ड हासिल किया। इसी वर्ष रुपिंदर ने एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक छह गोल दागे और भारत को रजत पदक दिलवाया।राष्ट्रमंडल खेलों-2014 में रजत पदक हासिल करने वाली भारतीय टीम में भी रुपिंदर की भूमिका बेहद अहम रही। उन्हें विश्व कप-2014 के लिए उप-कप्तान बनाया गया। 

रुपिंदर एशियन खेलों-2014 में स्वर्ण जीतने वाली और एफआईएच हॉकी लीग-2015 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा रहे।रुपिंदर की इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक वक्तव्य जारी कर उन्हें बधाई दी।मुश्ताक अहमद ने कहा, "रुपिंदर रियो में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और पिछले कई वर्षो से भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। भारत के लिए 150वां मैच खेलने की उन्हें बधाई और रियो में आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD