Sunday, 19 July 2026

 

 

 

Transport Minister Aseem Goel Naneol hoists flag in Ambala city

Aseem Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Ambala, Independence Day, 15 August, 78th Independence Day, Independence Day of India, Tringa, Har Ghar Tringa

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

Ambala , 15 Aug 2024

Last updated on: Aug 15, 2024, 00:00 IST

Minister of State for Transport, Women, and Child Development Minister, Sh. Aseem Goel Naneol, hoisted the flag in Ambala City and took the parade salute. The Transport Minister said that the first spark of the freedom movement ignited on May 10, 1857, in Ambala, Haryana. 

This spark eventually led to a popular movement, which helped us overthrow British rule in 1947. To inspire the younger generation with the patriotism of these martyrs, an international-level ‘Shaheedi Smarak’ is being built in Ambala Cantt. He said that even after independence, Haryana's brave soldiers have continued to contribute to preserving the country's freedom through their valor, from foreign invasions in 1962, 1965, and 1971 to the Kargil War.

The Minister said that the ex-gratia amount for soldiers and paramilitary forces who died during wartime and in IED blasts has been increased to Rs. 50 lakhs. Additionally, under the Agniveer scheme, a decision has been made to provide special benefits in employment and loans up to Rs. 5 lakhs for self-employment to the youth.


वीर सैनिकों के अनुपम बलिदान के कारण हम ले रहे हैं आजादी की खुली हवा में सांस  : असीम गोयल नन्यौला 

अंबाला शहर में किया ध्वजारोहण

अम्बाला 

हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने अम्बाला शहर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों  के परिजनों को भी सम्मानित किया।

श्री असीम गोयल नन्यौला ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं देश की सीमाओं पर मुश्किल हालातों के बीच मुस्तैदी से तैनात वीर जवानों को भी स्वतंत्रता दिवस की विशेष तौर पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी एवं गर्व का दिन है। ‘‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम से तिरंगे के साथ पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस दिन के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही।

उन्होंने आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मैं उन वीर सैनिकों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्हीं के अनुपम बलिदान के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। मुझे आज यहां ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि हम सभी जानते हैं, आजादी के आंदोलन की पहली चिंगारी 10 मई, 1857 को हरियाणा के अम्बाला से फूटी थी। उस चिंगारी ने आगे चलकर ऐसा जन-आंदोलन खड़ा किया, जिसके बलबूते हम 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में कामयाब रहे। इस आंदोलन के बलिदानियों की देशभक्ति से हमारी युवा पीढ़ी प्रेरणा हासिल करे, इसके लिए अम्बाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा हैं। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी वर्ष 1962, 1965 व 1971 के विदेशी आक्रमण से लेकर कारगिल युद्ध तक हरियाणा के वीर जवानों ने वीरता की मिसाल पेश करते हुए देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने में निरंतर योगदान दिया है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति सम्मान अवश्य जता सकते हैं। 

इस दिशा में सरकार ने ‘सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग‘ का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि व आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को नौकरियों में विशेष लाभ देने और स्वरोजगार हेतु 5 लाख रुपए तक का ऋण देने का निर्णय लिया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते पूरे हरियाणा और हरेक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। गीता के कर्म के संदेश की इस पावन भूमि के इतिहास में धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा का कोई स्थान नहीं रहा है। 

इसी के अनुरूप हम प्रदेश में आपसी प्यार, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की बयार बहाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 साल में हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा हैं, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा और जनता के बीच न केवल बेहतर व्यवस्था बनाने का काम किया गया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया गया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का सरल तरीके से लाभ प्राप्त हो। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को विस्तार से बताया और लोगों को समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

Tags: Aseem Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Ambala , Independence Day , 15 August , 78th Independence Day , Independence Day of India , Tringa , Har Ghar Tringa

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD