Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

लेखन मेरा दूसरा जीवन : राजनयिक सरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2016

युनाइटेड किंग्डम के लिए भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त नवतेज सरना का संबंध लेखकों के उस समूह से है जिसे 'साहित्य का विदेश मंत्रालय स्कूल' कहा जाता है। वह इस स्कूल के हैं जरूर लेकिन कहते हैं कि उन्होंने अपने पेशेवर और लेखकीय जीवन को बहुत सारगर्भित रूप से अलग किया हुआ है।सरना की नवीं किताब 'सेकेंड थाट' बाजार में उपलब्ध है। उनका कहना है कि कुछ भी उन्हें उनका दूसरा जीवन, लेखक का जीवन भरपूर तरीके से जीने से नहीं रोक सकता।

'सेकेंड थाट' समाचार पत्र द हिंदू में सात साल तक प्रकाशित सरना के कॉलम का संग्रह है। इसमें पाठक को बीते वक्त की याद दिलाने वाले पथ पर लेखक की निजी यादों में गुंथी एक साहित्यिक यात्रा देखने को मिलती है। इसमें खुशवंत सिंह, मारियो वरगास लोसा और इजरायली लेखक आमोस ओज के साथ लेखक की बातचीत से लेकर समरसेट मॉघम, ग्राहम ग्रीन, जे.एम. कोएट्जी, ओरहन पामुक जैसे लेखकों के साहित्य की जानकारियों का भंडार छिपा है।

सरना के पास विदेश मंत्रालय का सबसे लंबे समय तक प्रवक्ता बने रहने का रिकार्ड है। अब वह ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त की भूमिका निभाने जा रहे हैं। आईएएनएस से खास मुलाकात में सरना ने कहा कि वह भारत के एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण राजनयिक, रणनीतिक और व्यापारिक भागीदार (ब्रिटेन) के पास जा रहे हैं। काम चुनौतीपूर्ण है। इसलिए उनकी नई किताब को आने में अभी वक्त लगेगा।सरना से पूछा गया कि वह अपनी किताब में खासकर लेखकों और उनके मानसिक परिदृश्य की चर्चा करते दिख रहे हैं। 

इस पर उन्होंने कहा, "लेखकों के कई पहलू होते हैं जिनके बारे में अन्य लेखक जानना चाहते हैं। मैं जादुई फार्मूले के बारे में, लेखकों और उनके मानसिक परिदृश्य के बारे में जानने का इच्छुक रहता हूं। उनकी भाषा, बयान करने के विविध रूप के बारे में जिज्ञासा रहती है। मैंने मुख्य रूप से 20वीं सदी के क्लासकीय लेखकों के बारे में लिखा है जिनकी अलग-अलग शैलियों से मुझे काफी लाभ हुआ है।"सरना से पूछा गया कि वह एक लेखक और राजनयिक के जीवन को कैसे एक-दूसरे से अलग भी रखते हैं और उसी समय साथ में भी रख लेते हैं। उन्होंने कहा, "यह हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है और मैं इसका सामना बीते 35 साल से कर रहा हूं। 

यह (लेखन) मेरा दूसरा जीवन है। मैंने सचेत रूप से फैसला किया है कि मैं अपने जीवन के बारे में बतौर राजनयिक नहीं लिखूंगा। इससे दोनों जीवन में तालमेल बनाए रखना आसान होता है। मैं अपने जीवन के दोनों रूपों को आसानी से जीता हूं और मैंने इनके बीच काफी सचेत रूप से संतुलन बिठाया है। दोनों ही क्षेत्रों में मेरे कई मित्र हैं।"'साहित्य का विदेश मंत्रालय स्कूल' के बारे में उन्होंने कहा कि हम लोग कई लेखक हैं जिनकी किताबें प्रकाशित हुई हैं और हमें 'साहित्य का विदेश मंत्रालय स्कूल' कहा जाने लगा। 

यह सुनना अच्छा लगता है। मिसाल के लिए पवन वर्मा हैं, विकास स्वरूप हैं और हमारे बीच कुछ अन्य लेखक हैं।यह पूछने पर कि क्या लंदन में उनसे किसी किताब की उम्मीद की जाए, सरना ने कहा, "फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। लंदन में मेरे पास काफी काम है।"

 

Tags: Article

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD