Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

 

बिहार चुनाव : कई दिग्गज हारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Nov 2015

बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन की चली आंधी में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, भाजपा के रामेश्वर चौरसिया एवं रेणु देवी, रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और लवली आनंद को हार का स्वाद चखना पड़ा। मतगणना के परिणाम और रुझान से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि महागठबंधन में शामिल जद (यू) को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ेगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जहां अपनी पुरानी सीट मखदुमपुर में हार का सामना करना पड़ा वहीं इमामगंज से जद (यू) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को भी हार का स्वाद चखना पड़ा। भाजपा उपाध्यक्ष रेणु देवी को हार का मुंह देखना पड़ा वहीं नोखा से भाजपा के दिग्गज रामेश्वर चौरसिया भी हार गए हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को भी नवीनगर सीट से पराजय झेलनी पड़ी। 

राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस जहां अलौली से चुनाव हार गए हैं वहीं हम के टिकट पर शिवहर से चुनाव मैदान में उतरी पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को भी हार का सामना करना पड़ा। तरारी से पूर्व विधायक सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय को हार का सामना करना पड़ा। लोजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद महबूब अली कैसर के पुत्र युसुफ खान को सिमरी बख्तियारपुर से हार का सामना करना पड़ा जबकि हम के टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र राजेश कुमार को खगड़िया में पराजय झेलनी पड़ी है। 

यह चुनाव मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए भी सुखद साबित नहीं हुआ। इस चुनाव में पहली बार बिहार के सीमांचल में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करने वाली एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान को कोचाधामन से हार का सामना करना पड़ा। एमआईएम का बिहार में खाता भी नहीं खुल सका। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD