Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

अमित शाह ने इस तरह रची बिहार चुनाव की रणनीति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 06 Nov 2015

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चेहरा बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, लेकिन परदे के पीछे जलवा था पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आईटी सेल का। इन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छोटी से छोटी बात को भी व्यवस्थित किया। जीतने पर कार्यकर्ताओं को रुपये-पैसे से लेकर गाय तक इनाम में देने का वादा किया गया। 2014 के आम चुनाव में मोदी के चुनावी गुरु प्रशांत किशोर थे। 

इस चुनाव में उन्होंने नीतीश कुमार का दामन थाम लिया था। इस स्थिति में पीएमओ के आईटी सेल को पटना में भाजपा के 'वार रूम' में बनने वाली रणनीति का हिस्सा बनाया गया।आईटी टीम को आडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए कहा गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे बेहिचक अपनी बात रखें।'वार रूम' के सदस्य रहे एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "एक समय में अलग-अलग इलाकों के 8-10 कार्यकर्ता जुड़ते थे। उन्हें बताया जाता था कि भाजपा के लिए यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है। 

इससे उनसे एक भावनात्मक संबंध बन जाता था। कार्यकर्ता कोई भी सवाल पूछ सकते थे।"'वार रूम' का प्रबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार, धर्मेद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और अनिल जैन संभाले हुए थे। ये सभी अपनी रपट अध्यक्ष अमित शाह को देते थे और शाह उसे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाते थे।अमेरिका में अनिवासी बिहारियों का एक प्रकोष्ठ युवा मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए समझाता था। इस प्रकोष्ठ को गांवों के संभ्रांत लोगों के फोन नंबर दिए गए थे।

बिहार के इन अनिवासियों ने अमेरिका में बिहार सोसाइटी नामक संस्था बनाई थी। इसके सदस्यों ने अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी से मुलाकात की थी।ये फोन से लोगों से बात करते थे। बिहार के युवाओं से कहते थे, "हमें बिहार क्यों छोड़ना पड़ा? गुजराती अनिवासियों को देखें। उन्होंने अपने राज्य में निवेश किया, क्योंकि वहां आधारभूत ढांचा और निवेश के लायक माहौल था। यह बिहार में तभी संभव है, जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी।" 

इन्होंने व्हाट्सएप पर इंडिया फॉर डेवलप्ड बिहार नाम से ग्रुप बनाया था।

अमित शाह-नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने जमीनी स्तर पर छोटी से छोटी बातों का ख्याल रखा।जुलाई महीने में ही गुजरात के एक सांसद को बिहार के ऐसे 10 जिलों में चुनावी काम की जिम्मेदारी दी गई, जहां भाजपा बहुत मजबूत नहीं है। सांसद ने नीतीश कुमार के गृहजनपद नालंदा से शुरुआत की।वह एक के बाद दूसरे इलाके में जाते रहे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, "आपका पहला लक्ष्य बूथ स्तर पर वोट प्रतिशत बढ़ाना होगा। अगर यह पांच फीसदी बढ़ गया और भाजपा एक मत से भी जीती तो आपको इनाम मिलेगा।"

इनाम में 50,000 रुपये तक की राशि या स्वयंसेवी संस्था द्वारा खरीदी गई गाय देने का वादा किया गया।भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, "अगर हम जीतेंगे तो इसकी वजह केंद्र सरकार का काम नहीं, बल्कि मोदी-शाह जोड़ी का सूक्ष्म से सूक्ष्म स्तर पर किया गया प्रबंधन होगा..ये बात पूरी तरह से ऑफ द रिकार्ड है।"

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD