Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

 

बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी ने इमामगंज से भी पर्चा दाखिल किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गया , 26 Sep 2015

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता और मांझी समर्थक उपस्थित रहे। इससे पहले उन्होंने मखदुमपुर से पर्चा दाखिल किया था। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद इमामगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 

माझी ने कहा कि इमामगंज से चुनाव लड़ने का फैसला यहां के लोगों को ऐसे व्यक्ति से आजादी दिलाने के लिए लेना पड़ा है जो समाज का दुश्मन है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यहां के मतदाता उन्हें विजयी बनाएंगे। गौरतलब है कि जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस महागठबंधन ने इमामगंज से विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। मांझी ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हम शामिल है। भाजपा बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 160 पर, जबकि उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 40 सीटों पर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) 23 तथा हम 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में विधानसभा कुल 243 सीट के लिए 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती 8 नवंबर को होगी। 

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD