Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

राम विलास पासवान दूसरे को कमतर न आंके: जीतन राम मांझी

राम विलास पासवान दूसरे को कमतर न आंके: जीतन राम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Sep 2015

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष राम विलास पासवान पर निशाना साधा और कहा कि पासवान राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन उन्हें दूसरे के राजनीतिक करियर को कमतर नहीं आंकना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सितंबर को पटना में संवाददाताओं ने पासवान से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मांझी के संदर्भ में सीटों के बंटवारे के बारे में पूछा था, क्योंकि दोनों के वोटबैंक लगभग एक ही हैं। पासवान ने कहा था कि "मांझी अभी राजग में ट्रायल में हैं और मैं राष्ट्रीय नेता हूं।"मांझी ने पासवान की इसी टिप्पणी पर मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पासवान राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं। लेकिन उन्हें दूसरे के राजनीतिक करियर को कमतर नहीं आंकना चाहिए।"

मांझी और पासवान के बीच इस क्रिया-प्रतिक्रिया के बाद बिहार में अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भी दरार की संभावना दिखने लगी है।मांझी ने कहा कि पासवान दलितों का नेता होने का दंभ भरते हैं, लेकिन आज तक दलितों एवं गरीबों के हक में उन्होंने आवाज नहीं उठाई।मांझी ने कहा, "मैं 1980 से राजनीति में हूं। इस क्रम में विधायक और मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा। पासवान राष्ट्रीय और बड़े नेता हैं, लेकिन जनता किसके साथ है, यह देखना होगा।"राजग में सीटों के बंटवारे के बारे में उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को 'हम' ने बिना शर्त समर्थन दिया है। मांझी जो कहता है, वही करता है।"

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD