Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)

 

आप करेगी भ्रष्टाचार-निवारक इकाइयों की स्थापना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2015

आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार-निवारक शाखा (एसीबी) के प्रमुख मुकेश कुमार मीणा को हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल राज्य सरकार के कार्यो में हस्तक्षेप करेंगे, तो पार्टी यहां कई भ्रष्टाचार-निवारक इकाइयों की स्थापना करेगी। आप के नेता कुमार विश्वास ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "विभिन्न वार्डो में छोटी-छोटी भ्रष्टाचार-निवारक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।"उन्होंने केंद्र सरकार एवं उपराज्यपाल नजीब जंग पर एसीबी के कार्यो में दखल देने का आरोप लगाया।

विश्वास ने कहा कि यदि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल उनकी पार्टी के भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करेंगे, तो वे भ्रष्टाचार-निवारक इकाइयां स्थापित करेंगे, जिनका संचालन पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे।उपराज्यपाल नजीब जंग ने आठ जून को अपर आयुक्त एस. एस. यादव के स्थान पर मीणा को एसीबी प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन दिल्ली सरकार ने मीणा की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी।पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग है।उन्होंने कहा, "हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

 

Tags: Kumar Vishwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD