Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया

 

तूफान पीड़ितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं : जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गया , 24 Apr 2015

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यहां शुक्रवार कहा कि नीतीश कुमार सरकार बिहार के पूवरेतर हिस्से में आए तूफान से हुई तबाही के बाद लोगों को राहत पहुंचाने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। गया में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोसी त्रासदी के बाद आज भी पीड़ितों के पुनर्वास के लिए आया पैसा पड़ा हुआ है, लेकिन लोगों को सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैसा दे देने से समस्या का हल नहीं होगा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की और प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने का अनुरोध किया है। सत्ताधारी पार्टी जनता दल-युनाइटेड से निष्कासित नेता मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार की आलोचना की। 

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD