Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राहुल गांधी के बारे में 'अजीब' पूछताछ से कांग्रेस नाराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2015

Last updated on: Mar 14, 2015, 00:00 IST

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई पूछताछ को 'अनावश्यक और अजीब' करार देते हुए इसकी निंदा की और इसे 'राजनीतिक जासूसी' करार दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस प्रमुख ने ऐसी किसी भी जासूसी से इंकार करते हुए इसे नियमित जांच बताया। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "जिस प्रकार की राजनीतिक जासूसी, पीछा, निगरानी और घुसपैठ राजनीतिक विरोधियों की जिंदगी की हो रही है, वह गुजरात मॉडल हो सकता है, न कि भारतीय मॉडल।"रिपोर्टो के अनुसार, पुलिस पिछले सप्ताह कांग्रेस कार्यालय पहुंची थी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शारीरिक बनावट- उनकी कद-काठी, आंखों और बालों के रंग के बारे में पूछा था।

इधर, प्रेस सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी ने पुलिस की पूछताछ का बचाव किया और कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है और इसमें कोई दुर्भावपूर्ण मकसद नहीं छिपा हुआ है। बस्सी ने कहा, "अपराध को रोकना व इससे बचाना, कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना तथा जिन लोगों को खतरा है, उनकी सुरक्षा करना हमारा कत्र्तव्य है।"उन्होंने कहा कि अन्य सांसदों और वीआईपी लोगों की भी पूछताछ की गई है। इससे पहले पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास का भी दौरा किया है। इससे पहले कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन कर गृह मंत्रालय या प्रधानमंत्री की तरफ से इस मुद्दे पर जवाब दिए जाने की मांग की।

सिंघवी ने कहा, "हम प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से नीचे किसी का जवाब नहीं चाहते हैं, यह कांग्रेस केंद्रित मुद्दा नहीं है, यह सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रभावित करता है।"उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को राहुल गांधी के आवास पर जासूसी करते, अजीब और अनावश्यक बातें करते पाया गया। जब स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने पूछताछ की तो पाया गया कि वह राहुल की कद-काठी, आखों और बालों के रंग जैसे अजीब सवालों वाला फार्म फर रहे थे।"सिंघवी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भारत गौरवशाली लोकतंत्र है, न कि पुलिस राष्ट्र। इस तरह की राजनीतिक जासूसी निंदनीय है। हम यह मुद्दा संसद में उठाएंगे।"

इधर, बस्सी ने इस बात से इंकार किया कि पुलिस ने केंद्र सरकार के निर्देश पर किसी भी तरह की जासूसी की है। उन्होंने कहा कि समय समय पर उन व्यक्तियों के संबंध में सर्वेक्षण किए जाते हैं, जिन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है और निजी सवाल नहीं गए हैं।पुलिस प्रमुख ने कहा, "..पुलिस अधिकारी का उद्देश्य जासूसी करना नहीं था। केंद्र सरकार की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया, दिल्ली पुलिस पर कभी केंद्र सरकार का राजनीतिक दबाव नहीं रहा है।"उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम संवेदनशील व्यक्तियों की अद्यतन जानकारी से खुद को अवगत रखें। हम अमित शाह, प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के बारे में भी जानकारी रखते हैं।"भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सुरक्षा जांच का राजनीतिकरण कर रही है।

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD