Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

पवित्र ग्रन्थ गीता के अध्यायों को प्राईमरी से यूनिवर्सिटी स्तर तक की कक्षाओं के पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा :रामबिलास शर्मा

रामबिलास शर्मा
रामबिलास शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुरूक्षेत्र , 29 Dec 2014

हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि विश्व व्यापी पवित्र ग्रन्थ गीता के अध्यायों को प्राईमरी से यूनिवर्सिटी स्तर तक की कक्षाओं के पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। प्राईमरी कक्षा में छोटे अध्यायों और यूनिवर्सिटी स्तर की कक्षाओं में बड़े अध्यायों को पढ़ाया जाएगा। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा आज कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर श्री कृष्ण कृपा गोशाला समिति एवं श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि आज समाज में संस्कार और संस्कृति का ज्ञान देने के लिए पवित्र ग्रन्थ गीता ही सर्वोच्च माध्यम हैं। गीता के ज्ञान के बिना जीवन को सफल नहीं बनाया जा सकता। शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि गीता से ही मानव को नई उर्जा मिल सकती हैं। 

समाज के सभी लोगों को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को अनुसरण करना चाहिए और प्रेरणा लेकर एक अच्छे समाज का निर्माण करने में अपना सहयोग देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विदेशों में जाकर महान ग्रन्थ गीता का अनुसरण करने का संदेश दिया। इससे सहजता से आंकलन किया जा सकता हैं कि आज पूरे विश्व में लोग गीता का अनुसरण करना चाहते हैं। बेशक आज हम गीता की 5151 जयंती मना रहे हों। यह गं्रथ आज भी पूरी तरह प्रसांगिक है। विश्व में आज चर्चा की जा रही है कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मानव शोषण व अन्याय आदि समस्याओं से कैसे निजात पाई जाए। कानून से ही इन तमाम बुराइयों पर काबू नहीं पाया जा सकता है, इसके लिए मानव की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। मानव की मानसिकता तभी बदलेगी जब मानव को गीता का ज्ञान होगा।

 

Tags: Ram Bilas Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD