Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा

 

झारखंड : अंतिम चरण में 70 फीसदी मतदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रांची , 20 Dec 2014

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें व अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 70 फीसदी मतदाताओं यानी 25 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान कराए गए, जिनमें से सात अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, "पांचवें और अंतिम चरण में शनिवार को राज्य में 70.42 फीसदी मतदान हुए। सबसे अधिक मतदान पाकुड़ (75.5 फीसदी) और लिट्टीपाड़ा (75 फीसदी) में हुआ।"अधिकारी ने बताया कि सबसे कम मतदान महगामा (66.32 फीसदी) में हुआ। 

मतदान संपन्न होने के साथ ही इस चरण में 16 महिला उम्मीदवार सहित 208 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। इस चरण में 36 लाख 90 हजार 69 मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना था, जिनमें से 19 लाख चार हजार 11 पुरुष तथा 17 हजार, 84 लख 846 महिलाएं शामिल थीं। मतदान के लिए तीन हजार 773 केंद्र बनाए गए थे।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। 

कुल मतदान केंद्रों में से 833 को अति संवेदनशील तथा 1,496 को संवेदनशील घोषित किया गया था। पांचवें चरण के लिए करीब 22,240 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

इस चरण के साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। पिछले विधानसभा चुनाव में वह दुमका से निर्वाचित हुए थे, जबकि इस बार वह दुमका के साथ-साथ बारहट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।इससे पहले 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुको) ने इन 16 में से नौ सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।इस चरण के तहत जिन अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लॉबिन हेमब्रॉम, शिबू सोरेन की बहू व हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव लुईस मरांडी तथा पूर्व मंत्री साइमन मरांडी प्रमुख हैं।

 

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD