Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला

 

झारखंड : पहले चार घंटे में 30 फीसदी मतदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रांची , 20 Dec 2014

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें व अंतिम चरण के तहत शनिवार को शुरू हुआ मतदान जारी है। प्रथम चार घंटे यानी पूर्वाह्न 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया, "पूर्वाह्न 11 बजे तक पाकुड़ में सबसे अधिक 41 फीसदी और सबसे कम गोड्डा में 27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।"उन्होंने बताया, "कई मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में उमड़े हैं और हमें अंतिम चरण के चुनाव में करीब 70 फीसदी मतदान की उम्मीद है।"अधिकारियों के मुताबिक, इस चरण में 208 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें से 16 महिलाएं हैं। 36 लाख 90 हजार 69 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें से 19 लाख चार हजार 11 पुरुष तथा 17 हजार, 84 लख 846 महिलाएं हैं। मतदान के लिए तीन हजार 773 केंद्र बनाए गए हैं।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे समाप्त हो जाएगा। 

कुल मतदान केंद्रों में से 833 को अति संवेदनशील तथा 1,496 को संवेदनशील घोषित किया गया है। पांचवें चरण के लिए करीब 22,240 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।जिन 16 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहे हैं, उनमें से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।इस चरण के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की किस्मत भी तय होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में वह दुमका से निर्वाचित हुए थे, जबकि इस बार वह दुमका के साथ-साथ बारहट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।इससे पहले 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुको) ने इन 16 में से नौ सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।इस चरण के तहत जिन अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लॉबिन हेमब्रॉम, शिबू सोरेन की बहू व हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव लुईस मरांडी तथा पूर्व मंत्री साइमन मरांडी प्रमुख हैं।

 

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD