Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

पंजाब के राज्यपाल ने जस्टिस सिआवकस जाल वजीफदार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 15 Dec 2014

पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चण्डीगढ़ के प्रशासक शिवराज वी.पाटिल ने आज जस्टिस सिआवकस जाल वजीफदार को राजभवन में एक साधारण परन्तु प्रभावशाली समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। हरियाणा के राजपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी इस अवसर पर मौजूद थे।इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव श्री सर्वे कोैशल ने माननीय राज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने की आज्ञा मांगी और जस्टिस मजीफदार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त करने का नोटिफिकेशन पढ़ा।इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित शख्शियतों में अन्य के अतिरिक्त माननीय सुप्रीम कोर्ट के भूतपूर्व जज जस्टिस अशोक भान, जस्टिस एच एस बेदी, जस्टिस एस एस निझर, हाई कोर्ट के भूतपूर्व चीफ जस्टिस एस एस सोढी, पंजाब के खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैंरों, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कई मोैजूदा व सेवा निवृत जज, कानूनी पेशे से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्ति, पंजाब, हरियाणा और यू टी चण्डीगढ़ से चोटी के सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कार्यकारी चीफ जस्टिस के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ति पंजाब पुलिस के बैंड द्वारा राष्ट्रीय गान की धुन बजाए जाने से हुई।

 

 

Tags: Shivraj Patil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD