Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

कश्मीर, झारखंड में 5 चरणों में चुनाव 25 नवंबर से

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 25 Oct 2014

जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होंगे। दिल्ली की तीन विधानसभा सीटों पर भी 25 नवंबर को उपचुनाव होंगे। सभी सीटों के लिए मतगणना 23 दिसंबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस.संपत ने यहां मीडिया से कहा, "चुनाव पांच चरणों में 25 नवंबर, दो दिसंबर, नौ दिसंबर, 14 दिसंबर तथा 20 दिसंबर को होंगे।"उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के पहले ही चुनाव कराने का शासनादेश मिला था। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल तीन जनवरी, 2015 को जबकि जम्मू एवं कश्मीर का कार्यकाल 19 जनवरी, 2015 को खत्म हो रहा है। संपत ने कहा, "झारखंड की निर्वाचक नामावलियों को 31 जुलाई को ही तैयार कर लिया गया था, जबकि जम्मू एवं कश्मीर की निर्वाचक नामावलियों को 15 अक्टूबर को प्रकाशित कर दिया गया।"

यह पूछने पर कि क्या जम्मू एवं कश्मीर में चुनाव कराने का यह उपयुक्त समय है, संपत ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों की सहमति के बाद ही यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, "संविधान के इस बात से हम बंधे हैं कि चुनाव विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के पहले ही होना चाहिए। इस संबंध में जब सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों से परामर्श लिया गया, तो उन्होंने कहा कि चुनाव को टालने की कोई जरूरत ही नहीं है।"उन्होंने कहा कि शिविरों में रहने वाले 849 लोगों के मतदाता पहचान पत्र उन्हें वितरित कर दिए जाएंगे। कानून व्यवस्था के लिहाज से दोनों ही राज्यों को संवेदनशील मानते हुए संपत ने कहा कि आयोग ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं। झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.07 करोड़ है, जबकि जम्मू एवं कश्मीर में यह संख्या 72.25 लाख है। संपत ने घोषणा में कहा, "झारखंड के 81 निर्वाचन क्षेत्रों में 24,648 मतदान केंद्र होंगे, वहीं जम्मू एवं कश्मीर के 87 निर्वाचन क्षेत्रों में 10,015 मतदान केंद्र होंगे।"आयोग ने घोषणा की है कि सभी सीटों के लिए मतगणना 23 दिसंबर को होगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक दिल्ली की तीन सीटों कृष्णा नगर, महरौली तथा तुगलकाबाद में उपचुनाव 25 नवंबर को कराए जाएंगे। 

 

 

Tags: election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD