Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर

 

गर्भवती पुत्रवधू को मारने के आरोप मे ससुरालिया परिवार के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज

डेराबस्सी अस्पताल मे ईलाज के दौरान फरीन अपनी मां के साथ....फोटो कैप्शन:- दिनेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (राधेश्याम)

जीरकपुर , 03 Jul 2013

जीरकपुर पुलिस ने बलटाना की सैनी विहार फेस 2 कालोनी की निवासी एक विवाहिता महिला की शिकायत पर उसकी सास,ससुर,,पति व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ उसे आग लगाकर मारने की कोशिश करने के आरोप मे ईरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया है। डेराबस्सी अस्पताल मे ईलाज के लिए दाखिल फरीन पुत्री मोहम्मद तासिम वासी मकान न. 862 सैनी विहार फेस 2 बलटाना ने बताया कि उसका विवाह 5 नवम्बर 2012 को मोहम्मद काईमल पुत्र मोहम्मद ईस्लाम के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढकर दहेज दिया था। उसने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उसका ससुरालिया परिवार उसे और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगे व मारपीट करने लग गए थे। उसने बताया कि उसका ससुरालिया परिवार उसे कार लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। उसने बताया कि कल उसके ससुर व सास ने उसके पति मोहम्मद कामिल को कहीं भेज दिया व करीब 4 बजे जब वह अपने कमरे मे सो रही थी तो सास रूखसाना,ससुर मोहम्मद ईस्लाम व उसकी सास के रिश्तेदार सितारा ने कथित रूप से उसे आग लगा दी व जब उसने आग बुझाने के लिए भागने की कोशिश की तो उन्होने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह बाहर आकर उसने शोर मचाया और पडोसियों के फोन से अपने मायके मे इसकी जानकारी दी जिन्होने उसे ईलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया। बलटाना के चौंकी ईंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरीन की शिकायत पर उसकी सास रूखसाना,ससुर मोहम्मद ईस्लाम,उसके पति मोहम्मद काईमल व रिश्तेदार सितार के खिलाफ ईरादा ए कत्ल के साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि फिलहाल आरोपी मौके से फरार हैं  जिनकी तलाश की जा रही है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD