Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा

 

अधिकारी यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ प्रबन्धन कार्यों में ढील न आने दे :उपायुक्त

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त समीरपाल सरो व अन्य अधिकारीगण।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द)

पानीपत , 17 Jun 2013

मानसून के आगमन को देखते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारी यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ प्रबन्धन कार्यों में ढील न आने दे तथा संवदेनशील गांवों में पूर्ण सतर्कता रखते हुए स्थिति पर विशेष नजर रखें। आगामी दिनों यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के अंदेशे के दृष्टिगत पानीपत जिला क्षेत्र में यमुना किनारों पर सीमेन्ट के खाली कट्टों में मिट्टी भरकर तट को मजबूत करने का कार्य शीघ्रता से हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उपायुक्त समीरपाल सरो ने ये निर्देश सोमवार को यमुना नदी तथा तटबंधों से कुछ दूरी पर बसे गांवों के बाढ़ प्रबन्धन सम्बन्धी निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त समीरपाल सरो ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, सिंचाई विभाग अधिकारियों तथा विभिन्न सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ यमुना तटबंधों पर ठोकरों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतोंनुसार यमुना पर लोगों की सुविधा के लिए इंतजाम किए जाए। उन्होंने पत्थरगढ़ में गांव के सरपंच अमजद से  बाढ़ प्रबन्धन के कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के कट्टों में मिट्टी भरवाने का कार्य नरेगा के तहत करवाया जाए। 

उपायुक्त ने कहा कि जिन व्यक्तियों के गांव में नरेगा योजना के तहत जोब कार्ड बने हुए हैं, उन लोगों से काम करवाया जाए।  वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से दोबारा फिर इस कार्य का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त समीरपाल सरो ने तामशाबाद और पत्थरगढ़ में एक लाख बैग आज ही बनवाने के आदेश दिए और कहा कि करीब 25-25 हजार मिट्टी के कट्टे ट्रालियों में रखकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रखे जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि शीघ्र हीे यमुना तटबंधों का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। उस निरीक्षण के दौरान सभी कार्य सम्पन्न किए जाने सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण करने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए।यमुना तटबंधों पर विशेषकर तामशाबाद, मिर्जापुर,नन्हेड़ा गांवों में बनी तथा अधमी गांवों की ठोकरों पर विशेष नजर रखने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गांवों में पानी ज्यादा आने की आंशका को लेकर गांव के अंदर ठीकरी पहरे लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने डीएसपी वीरेन्द्र सिंह को दो पुलिस कर्मी वायरलैस सैट के साथ भी तैनात करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तामशाबाद और पत्थरगढ़ में तहसीलदारों की भी नियुक्ति की है। इसके साथ-साथ वे हर दो घण्टे की रिपोर्ट उपायुक्त को मोबाइल से मैसेज के माध्यम से भी देंगे। डीसी समीरपाल सरो ने लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की भी अपील की और कहा कि रात के समय में यमुना नदी में और पानी आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि तटबंधों से लगते गांवों में बिजली के प्रबन्ध के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए।  

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन हर तरह से आमजन के साथ है। उन्होंने लोगों से कहा कि पानी के ज्यादा बहाव को देखते हुए कोई भी व्यक्ति यमुना के तटों के समीप न जाएं। निरीक्षण के दौरान डीसी समीरपाल सरो ने पत्थरगढ़ के समीप जब मिट्टी कटाव होकर पानी बहाव को देखा तो उनके निवेदन पर एसडीएम अश्वनी मलिक,पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता यशवीर पंवार और सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ-साथ उनके चालकों ने मिट्टी के कट्टे उठाकर कई जगह पर पानी के बहाव को अस्थाई तौर पर रोका और सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका स्थाई समाधान करने के भी आदेश दिए। यमुना तटबंधों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त समीरपाल सरो के साथ उपमण्डलाधीश अश्वनी मलिक व समालखा एसडीएम सतपाल सिंह, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आजाद सिंह,पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता यशवीर पंवार, अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: dc panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD