Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला

 

प्रदेश में रेल विस्तार के लिए सरकार गंभीर

राजेश धर्माणी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 12 Feb 2013

प्रदेश सरकार राज्य में रेल विस्तार के लिए गंभीर प्रयास कर रही है ताकि औद्योगिक क्षेत्र और किसानों-बागवानों को सुविधा के साथ-साथ पर्यटन को भी व्यापक प्रोत्साहन दिया जा सके।मुख्य संसदीय सचिव श्री राजेश धर्माणी ने आज नई दिल्ली में कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह स्वयं इस मामले को लेकर गंभीर हैं, क्योंकि सामरिक दृष्टि से भी प्रदेश में अधोसंरचना का विकास आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल से रेल विस्तार का मामला उठाया था और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि रेल अधोसंरचना के विकास में प्रदेश को पर्याप्त हिस्सा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल मार्ग के निर्माण को 8 अगस्त, 2007 में प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप पूरा करने की वकालत की है। इस रेल परियोजना के कार्यान्वयन की लागत को 75रू25 में पूरा करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें केंद्र सरकार 75 प्रतिशत और प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत लागत वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। धर्माणी ने कहा कि चीन से लगती हिमाचल प्रदेश की सीमा के दृष्टिगत पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल मार्ग को ब्रॉडगेज कर इसका विस्तार मंडी से होते हुए लेह तक करने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त, रेल विस्तार से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि राज्य ने घनौली-बद्दी-कालका तथा चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्गों का कार्य आरम्भ होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की इन परियोजनाओं को शीघ्र कार्यान्वित करने के लिए बजट प्रावधान करने का आग्रह किया है।

 

Tags: rajesh dharmani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD