Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

मुख्यमंत्री ने किया राज्य में रेल नेटवर्क विस्तार का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

नई दिल्ली , 04 Feb 2013

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार के लिए प्रभावी पग उठाने का आग्रह किया। उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाईन को 8 अगस्त, 2007 में प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में इस परियोजना के निर्माण कार्य की लागत को 75:25 की दर से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने आर्थिक व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस ब्रॉडगेज रेल लाईन को बिछाने की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्यमंत्री ने पठानकोट-जोगिन्द्रनगर नेरोगेज रेल लाईन को ब्रॉडगेज में बदलने तथा मण्डी होते हुए लेह तक विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने घनोली-बद्दी-कालका व चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन का कार्य शीघ्र आरम्भ करने का भी आग्रह किया। उन्होंने इन राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए बजट प्रावधान करने का भी आग्रह किया।रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी तथा अम्ब-तलवाड़ा रेल लाईन को शीघ्र आरम्भ करने तथा औद्योगिक क्षेत्र, बद्दी को रेल नेटवर्क से जोड़ने का आश्वासन दिया।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD