एंबुलेंस योजना से वाजपेयी का नाम हटाने के निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 18 Jan 2013
भाजपा ने 108 अटल स्वास्थ्य एंबुलेंस योजना से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कहा है कि श्री अटल का नाम हटा से लोगों के मन से उनके प्रति सम्मान को कम नहीं किया जा सकता है और न ही भाजपा शासनकाल में चलाई गई इस योजना की लोकप्रियता को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी से संबंधित किसी भी नेता का नाम किसी योजना अथवा संस्था से नहीं हटाया था। कांग्रेस को भी यह परंपरा कायम रखनी चाहिए। इसके अलावा भाजपा ने प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजे जाने का श्रेय प्रदेश के कर्मठ किसानों और पूर्व धूमल सरकार की योजनाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा सिंचाई, उरर्वक उपलब्धता आदि के लिए किए गए गंभीर प्रयासों के कारण ही कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है।