Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू

 

बहुचर्चित 50 करोड़ के दाल घोटाले में खाद्य आपूर्ति निगम के तीन अफसरों पर विजिलेंस में मामला दर्ज होगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 15 Jan 2013

बहुचर्चित 50 करोड़ के दाल घोटाले में खाद्य आपूर्ति निगम के तीन अफसरों पर विजिलेंस में मामला दर्ज होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के तत्कालीन एमडी, डिप्टी रजिस्ट्रार व डिप्टी कंट्रोलर के खिलाफ विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी है। इन तीनों तत्कालीन अधिकारियों पर टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित शर्तें पूरी न कर भठिंडा की फर्म को लाभ पहुंचाने का आरोप था। विजिलेंस जांच में आरोप सही साबित होने पर इन अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मंजूरी मांगी गई है। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो इन तत्कालीन अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया की निर्धारित शर्तों के अनुसार 30 लाख रुपए की धरोहर राशि सही समय पर जमा न करने पर भी भठिंडा की फर्म को काम दे दिया, जबकि टेंडर प्रक्रिया में टेंडर उसी फर्म को दिया जाता है जो शर्तों को पूरा करते हो। भठिंडा की फर्म द्वारा टेंडर जमा करवाने के बाद पैसे जमा करवाए गए। इसके बावजूद उक्त तीनों खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के तीनों अफसरों ने उक्त फर्म को काम दे दिया। यहां बताते चलें कि दाल घोटाले में विजिलेंस की एक टीम मुंबई भी गई हुई है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं। करोड़ों रुपए के इस दाल घोटाले में अब तक जांच में सामने आ चुका है कि दिल्ली की एक कंपनी को भी लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए का गड़बडझाला किया गया था। इससे निगम को हर माह एक करोड़ रुपए की चपत लगी थी। प्रदेश सरकार ने दिल्ली में पैस्को उपक्रम को सामान की खरीददारी के लिए अधिकृत किया था, लेकिन दोषी अधिकारी इससे माल न उठाकर खुले बाजार से आटा खरीदकर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाते रहे। आरोपी अफसर विदेशों से निवेश होने वाली दालों को मुंबई में ही बेच डालते थे और उसका किराया भाड़ा दिल्ली से दर्शाया जाता था।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD