Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार के लिए विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली : मोहिंदर भगत बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज वाल्मीकि समाज के सम्मान पर हमला: गेज्जा राम वाल्मीकि मान सरकार की योजनाओं पर जनता का भरोसा, 'मावां धीयां सत्कार योजना' में रिकॉर्ड पंजीकरण : बलतेज पन्नू एलपीयू में एआई और इंडस्ट्री-आधारित जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों? अरविंद केजटिवल मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश : मीत हेयर मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीज़ों के कैशलेस इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए अंतरिक्ष सुधारों के तहत भारत का निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से विस्तारित हो रहा है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को सूचित किया डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में भारतीय प्रवासियों के साथ 'चीयर फॉर भारत' साइकिल रेस पहल का नेतृत्व किया और फिटनेस के वैश्विक संदेश को सुदृढ़ किया

 

हरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा

रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स एवं पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति की समीक्षा की

Prataprao Jadhav, Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 09:54 IST

केंद्रीय आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के बीच हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रेवाड़ी में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसकी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

उन्होंने पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्थान का विधिवत उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को हरियाणा सहित देशभर में आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रया की भी जानकारी दी।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरदराज एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं वंचित लोगों सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी । उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को समान, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार - प्रतापराव जाधव

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समग्र एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष चिकित्सा पद्धति को भी समान रूप से प्रोत्साहित कर रही है। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी स्वास्थ्य अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं वंचित लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ एडवोकेट मनोज बख्शी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD