Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में गूंजा 'विकसित भारत-2047' का संकल्प; मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और जनता ने लाइव देखा पीएम का कार्यक्रम

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi , Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Jind, Jind Latest News, Ashwini Vaishnaw, Prof Ashim Kumar Ghosh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 10:56 IST

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा हरियाणा की रेल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जींद के हुडा ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।

जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा 'विकसित भारत–2047' के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।*प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को दी 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें, हाइड्रोजन ट्रेन देश की ऐतिहासिक उपलब्धि - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज*

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा आगमन का पूरे हरियाणावासियों की ओर से अनूठे अंदाज में स्वागत करते हुए कहा, "इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थीं बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें लाए हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को मिली ये सौगातें प्रदेश के विकास को नई गति देंगी तथा जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

श्री विज आज अम्बाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि कोयला, तेल और गैस जैसे पारंपरिक ऊर्जा संसाधन सीमित हैं और धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं, ऐसे में हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के परिवहन की दिशा तय करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम : कृष्ण लाल पंवार

सोनीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कराया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हरियाणा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि है।

*स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनी हाइड्रोजन ट्रेन: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा*

पानीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रेलवे में हो रहा यह परिवर्तन आने वाली पीढिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

*हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा : विपुल गोयल*

हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना कर स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक परिवहन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगभग 14 हजार 700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, परिवहन, उद्योग, ऊर्जा और जन सुविधाओं को नई गति मिलेगी तथा हरियाणा के विकास को और मजबूती मिलेगी।

*भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा*

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती से भारत देश की पहली और लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया है। इससे भारत देश को मजबूती मिलेगी और विकास की गति में तेजी आएगी। यह भारत के लिए बड़ी सौगात है। इस ट्रेन का संचालन जींद से सोनीपत तक होगा और आने वाले समय में इसके दायरे को  बढ़ाया जाएगा। भारत देश बदल रहा है और विश्व में देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैथल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।

*हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम : श्रुति चौधरी*

भिवानी में जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करके देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है। यह एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक लम्हा है जिसको देशवासी हमेशा याद रखेंगे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा की धरती से उठाया गया यह कदम देश को विकसित बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उदघाटन किए जाने के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वे जिले में मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी और आज यह जिलावासियों को समर्पित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि दिन-रात प्रदेश के लोगों के लिए काम में जुटे रहते हैं, देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनने में लगे रहते हैं। सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग में छह हजार करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान करके किसानों के हित मे बड़ा काम किया है।

*मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव*

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कॉलेजों भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Jind , Jind Latest News , Ashwini Vaishnaw , Prof Ashim Kumar Ghosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD