Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बहरीन के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है भारत: इंडोनेशियाई संसद में बोले पीएम नरेंद्र मोदी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र का शुभारम्भ किया 'बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात', सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-सपा पर हमला मैहर में ट्रक के पीछे से टकराई कार, पांच की मौत सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो चालकों की मौत पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया के संबंधों ने पकड़ी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर होगा : पीएम नरेंद्र मोदी

 

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

पद्म श्री संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Vijay Sampla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 10:50 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे, जहां उन्होंने नतमस्तक होकर पद्म श्री संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संत निरंजन दास जी से विशेष मुलाकात कर उन्हें पद्म श्री सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी तथा पंजाब की खुशहाली और चढ़दी कला के लिए आशीर्वाद लिया।इस दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने 108 संत श्री सरवण दास जी की प्रतिमा के समक्ष भी माथा टेका और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया से बातचीत करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और सरकार बनाएगी।

ढिल्लों ने कहा कि गरीब, वंचित और दलित वर्ग की सेवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल से समाज हित और जनकल्याण के लिए जो भी मार्गदर्शन मिलेगा, भाजपा उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अविनाश चंद्र क्लेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला, एस. आर. लद्धड़, राजेश बाघा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, इंद्र इकबाल अटवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD