Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 11:23 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल ने 26 जून, 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों पर अभूतपूर्व हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दौर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा नागरिक स्वतंत्रताओं पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए।

राज्यपाल ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के आंदोलन के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बनकर उभरे, जबकि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अटूट प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है। उन्होंने कहा कि उन विषम परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले अनगिनत लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि देश उन वीर लोकतंत्र सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए कारावास, उत्पीड़न और अनेक कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना किया। उन्होंने कहा कि उनका साहस, त्याग और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी श्री धीरज सेतिया तथा लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD