Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, Shafali Verma, Manchester
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 14:38 IST

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेलने वालीं शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारतीय टीम 4 में से 3 मैच जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।

'विमेन इन ब्लू' 28 जून को अपने अंतिम लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। बांग्लादेश 4 में से 2 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड खिताबी रेस से बाहर है। गुरुवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए।

बांग्लादेश ने महज 8 रन पर दिलारा अख्तर (4) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद शोभना मोस्तरी ने जुएरिया फिरदौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। फिरदौस 31 गेंदों में 5 चौकों के साथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शोभना (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 रन, जबकि शर्मिन अख्तर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को शतक के पार पहुंचा दिया।

निगार 27 गेंदों में 4 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की तरफ से राधा यादव ने 28 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की।

मंधाना 8 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन जोड़कर जीत की बुनियाद रख दी। शेफाली 34 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तेजी से विकेट गिरे और टीम ने 98 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। रोड्रिगेज 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान कौर (नाबाद 13) ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 5) के साथ मिलकर टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से रितु मोनी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। मारुफा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , Shafali Verma , Manchester

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD