Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

मिशन 2036 ओलंपिक के लिए स्कूल स्तर से तराशी जाएगी खेल प्रतिभाएं, खिलाड़ियों को समय पर मिलेंगे संसाधन व खुराक भत्ता : महीपाल ढांडा

Mahipal Dhanda, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:56 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर पूरे विश्व में देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूली विद्यार्थियों में भी अद्भुत खेल प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे जमीनी स्तर पर और ज्यादा तराशने की जरूरत है ताकि भविष्य में पदकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की जा सके। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति तैयार की जाए। 'मिशन 2036 ओलंपिक' में देश के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें, इसके लिए स्कूलों में खेल गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग व खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लउभरते हुए खिलाड़ियों को खेल के आधुनिक सामान, बुनियादी सुविधाएं और आवश्यक संसाधन मुहैया करवाने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी कुशल बनाना है।

समय पर तैयार हो खेल कैलेंडर और लगे 10 दिवसीय कैंप

खिलाड़ियों की तैयारी को और अधिक पुख्ता करने के लिए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर साल स्कूलों का खेल कैलेंडर समय पर तैयार किया जाए। सभी स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी तय कैलेंडर के अनुसार ही सुनिश्चित होना चाहिए। 

इसके साथ ही, प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए कम से कम 10 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं, ताकि खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से अपनी खेल स्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

बजट का सही इस्तेमाल और खुराक भत्ते का समय पर भुगतान

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेलों के विकास के लिए आवंटित किए गए बजट को समय पर और सही जगह खर्च किया जाए, ताकि धरातल पर खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युवा एथलीटों के स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता न हो, इसलिए खिलाड़ियों को मिलने वाला डाइट मनी (खुराक भत्ता) समय पर उनके पास पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक, स्कूल शिक्षा की डिप्टी सेक्रेटरी डा. चिनार, मौलिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री जितेंद्र जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

 

Tags: Mahipal Dhanda , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD