Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Robert Fico, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 16:50 IST

स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिचो ने भारत के अपने समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने को उन्होंने “राजनीतिक चमत्कार” करार दिया। ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फिचो ने भारत में राजनीतिक स्थिरता और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने कहा, "इतने विविध और जटिल राजनीतिक माहौल में लगातार 12 वर्षों तक नेतृत्व बनाए रखना असाधारण उपलब्धि है।" स्लोवाकिया के पीएम ने आगे कहा, “मैं उस राजनीतिक स्थिरता को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका आप प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं आपको बधाई देता हूं कि आप भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं।”

उन्होंने आगे कहा, "यह उपलब्धि एक राजनीतिक चमत्कार के समान है, और यह भारत की लोकतांत्रिक ताकत और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।" इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मंच से पीएम मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी थी और कहा था कि यह भारत की मजबूती और नेतृत्व की निरंतरता को दर्शाता है। नीस में भारत इनोवेट्स 2026 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने पीएम मोदी की मौजूदगी को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया।

मैक्रों ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री, मैं आपको आजाद भारत का लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई देता हूं। यह सफर आपके दृढ़ निश्चय और आपके देश की ताकत का बखान करता है, जो बहुत शानदार है, जिस पर हमें गर्व है।" पिछले कुछ दिनों से देश-दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष और विभिन्न सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी इस समय स्लोवाकिया के आधिकारिक दौरे पर हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऐसी यात्रा है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में औपचारिक स्वागत के बाद द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Robert Fico , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD