Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में सरपंच रविंदर कुमार रिंका साथियों सहित आप में हुए शामिल

Sukhvir Singh, AAP Punajab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 16:26 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में गांव हसनपुर के सरपंच रविंदर कुमार रिंका अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए। इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले सवा चार वर्षों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल अपनी चुनावी गारंटियों को ही पूरा नहीं किया, बल्कि अनेक ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय भी लागू किए हैं, जो चुनावी गारंटियों में शामिल नहीं थे। किसानों को कृषि मोटरों के लिए दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने और वर्षों से उपेक्षित नहरी तंत्र को सुदृढ़ कर खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों ने कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान की है।

सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना तथा 40 लाख परिवारों को राशन किट उपलब्ध करवाने जैसी जनहितैषी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में किए गए व्यापक सुधारों के कारण समाज के हर वर्ग का विश्वास आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। 

यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग निरंतर आम आदमी पार्टी के कारवां में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच रविंदर कुमार रिंका ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 

उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह कांझला, कुलविंदर सिंह सिद्धू सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP Punajab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD