Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्लोवाकिया दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के 'कोपानिसियारिक' ग्रुप की प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय नागरिकों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "रविवार शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई बहुत खास था। मैं भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभारी हूं। ऐसे भाव हमारे लोगों के बीच के गहरे रिश्तों को दर्शाते हैं व भारत-स्लोवाकिया की दोस्ती को और मजबूत करते हैं।" उन्होंने ब्रातिस्लावा में 'ब्रेड और नमक' के साथ किए गए स्वागत को लेकर भी अपने विचार रखे।

पीएम मोदी ने कहा, "ब्रातिस्लावा में स्वागत के दौरान पारंपरिक रूप से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जो स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सद्भावना व मित्रता के उनके मूल्यों की एक सुंदर झलक है।" पीएम मोदी ने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में कहा, "स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के 'कोपानिसियारिक' ग्रुप की शानदार प्रस्तुति देखी।

इस तरह की लोक परंपराएं संस्कृति और इतिहास को संजोकर रखने में मदद करती हैं।" वहीं, ब्रातिस्लावा में स्वागत के दौरान 'वंदे मातरम्' के गायन को लेकर भी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने लिखा, "ब्रातिस्लावा में स्वागत के दौरान लुक्निका एन्सेम्बल की टीम ने 'वंदे मातरम' गाया। यह ऐसे समय में हो रहा है जब हम 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और भारत के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम में इसके शानदार योगदान को याद कर रहे हैं।"

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को यूरोपीय देश के दो दिन के आधिकारिक दौरे पर ब्रातिस्लावा पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

रणधीर जायसवाल ने 'एक्स' पर लिखा, "होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाक रिपब्लिक के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री, जुराज ब्लानार ने किया और मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना की निशानी, रोटी और नमक से स्लोवाक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD