Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की ओर से किए गए स्वागत को बेहद खास बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल शाम ब्रातिस्लावा में हुआ स्वागत सच में खास था। मैं भारतीय समुदाय के लोगों के प्यार और स्नेह के लिए उनका शुक्रगुजार हूं।

ऐसे संकेत हमारे लोगों को जोड़ने वाले अटूट संबंधों को दिखाते हैं और भारत-स्लोवाकिया की दोस्ती को मजबूत करते हैं।” प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाकिया के पारंपरिक तरीके रोटी और नमक से किया गया। पीएम मोदी ने स्लोवाक के इस पारंपरिक तरीके पर भी जोर दिया। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, "ब्रातिस्लावा में स्वागत में पारंपरिक रूप से रोटी और नमक दिया गया, जो स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सद्भावना और दोस्ती के मूल्यों की एक सुंदर झलक है।"

अपने दौरे पर पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के मायजावा इलाके के लोक कलाकारों के समूह कोपनिसियारिक की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी। प्रस्तुती की सराहना करते हुए, उन्होंने पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को बचाकर रखने की अहमियत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, "स्लोवाकिया के मायजावा इलाके के कोपनिसियारिक की शानदार प्रस्तुति देखी।

इस तरह की लोक परंपराएं किसी की संस्कृति और इतिहास को बचाए रखने में मदद करती हैं।" पीएम मोदी ने फ्रांस के नीस शहर के दौरे की झलकियां भी साझा कीं और कहा, "ये हैं नीस की खास बातें, मेरी फ्रांस यात्रा की शानदार शुरुआत। भारत-फ्रांस की दोस्ती और मजबूत होती रहे।" प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में भव्य स्वागत किया।

स्लोवाकिया की पारंपरिक रोटी और नमक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान "मोदी-मोदी" और "भारत माता की जय" के नारे भी गूंजे। पीएम मोदी की यात्रा पर स्लोवाक संगीत एवं आध्यात्मिक समूह 'महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट' के संस्थापक तथा ड्रमर मारेक जिलिनेक ने कहा, "हमारे बैंड को महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट कहा जाता है।

मैं गायक नहीं, बल्कि ड्रमर हूं। यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हम स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास के आभारी हैं, जिसने हमें प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति देने का अवसर दिया।" भारतीय समुदाय के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मेरी आंखें नम थीं और दिल गर्व से भरा हुआ था।

मुझे उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने और उनसे मिलने का अवसर मिला। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।" एक अन्य सदस्य नितिन पटेल ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के प्रधानमंत्री से इतने करीब से मिलने और हाथ मिलाने का अवसर मिलेगा। मुझे उनका कार्य करने का तरीका बहुत पसंद आया। 

मैं उनके स्वभाव और समर्पण से बेहद प्रभावित हूं।" भारतीय समुदाय के सदस्य चिराग ने कहा, "यह जानकर अच्छा लगा कि भारत के प्रधानमंत्री पहली बार यहां आए हैं। उनसे मिलकर खुशी हुई। हमें उम्मीद है कि यहां रहने वाले भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठेंगे।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD