Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

इमैनुएल मैक्रों से मिलकर नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी, बोले- 'भारत इनोवेट्स 2026' में सार्थक चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Emmanuel Macron, Nice, France
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नीस , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 13:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की। दोनों नेताओं ने मिलकर 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इनोवेट्स 2026 में नीस में हुई चर्चाएं अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों, नीस में आपसे मिलकर खुशी हुई।

ऐसे समय में ‘भारत इनोवेट्स’ में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद, जब हमारे देश ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ मना रहे हैं।" उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत इनोवेट्स 2026 में नीस में हुई चर्चाएं अत्यंत समृद्ध और ज्ञानवर्धक रहीं। मैंने निवेशकों और वेंचर कैपिटल क्षेत्र के नेताओं के साथ भारत में नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अपार अवसरों पर सार्थक संवाद किया।

भारत की विकास यात्रा प्रतिभा, व्यापक पैमाने, स्थिरता और सुधारों से संचालित है, जो इसे निवेश और नवाचार के लिए एक आकर्षक एवं विश्वसनीय गंतव्य बनाती है।" बता दें कि पीएम मोदी फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। नीस के बाद वह स्लोवाकिया का दौरा करेंगे और दो दिनों तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री पेरिस पहुंचेंगे और जी7 देशों के साझेदारों से मुलाकात करेंगे। भारत सरकार की ओर से आयोजित 'भारत इनोवेट्स 2026' केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसमें 120 भारतीय इनोवेटर्स, 15 उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) और 500 से ज्यादा निवेशक शामिल हुए। इसके अलावा, बड़े कॉर्पोरेट और वेंचर कैपिटल फर्म के साथ-साथ ग्लोबल सीईओ और इंडस्ट्री लीडर्स भी शामिल मौजूद रहे।

'भारत इनोवेट्स 2026' से उम्मीद है कि ग्लोबल इनोवेशन नेटवर्क के साथ भारत का जुड़ाव काफी गहरा होगा और तकनीक से चलने वाले विकास और उद्यमिता के लिए एक लीडिंग हब के तौर पर इसकी स्थिति और मजबूत होगी। इसे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने फरवरी 2026 में मुंबई में मिलकर किया था।

फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान प्रस्तावित अमेरिका भारत व्यापार समझौते से संबंधित वार्ता में अब तक हुए विकास पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारी का कहना है कि दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर जो बातचीत हो रही है, वह इस बातचीत में फाइनल नहीं होगी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Emmanuel Macron , Nice , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD