Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वार्ता में इनोवेशन, व्यापार और निवेश पर हुई चर्चा, मैक्रों बोले- नया अध्याय शुरू कर रहे हैं हम

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Emmanuel Macron, Nice, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नीस , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 12:48 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीस शहर में विला केर्लियोस का दौरा किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें इनोवेशन, व्यापार और निवेश, सस्टेनेबिलिटी, सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दे भी बैठक में हुई बातचीत का हिस्सा रहा।

राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अपने प्यारे मित्र नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज नीस से लेकर पेरिस में जी7 एवियन और वीवाटेक तक, यह सातवां दौरा फ्रांस-भारत साझेदारी की असाधारण ताकत को दिखाता है। हम अपने लोगों के लिए प्रतिभा, निवेश और ठोस समाधानों के लिए एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।"

वहीं, भारत और फ्रांस ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के नेतृत्व में द्विपक्षीय बैठक की। ईरान और अमेरिका की वजह से विश्व में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की। इस बैठक से संबंधित जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक और कदम! पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जहां उन्होंने भारत-फ्रांस विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की।

नेताओं ने इनोवेशन, व्यापर और निवेश, सस्टेनेबिलिटी, सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की।" विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि बैठक में इनोवेशन और एआई, विज्ञान और अंतरिक्ष, स्टार्टअप्स और फिनटेक, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में कई नतीजे सामने आए। दोनों नेताओं ने खास अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

बता दें कि पीएम मोदी फ्रांस में दो शहरों का दौरा करने वाले हैं। अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री नीस पहुंचे। नीस से वह स्लोवाकिया जाएंगे और फिर वहां से पेरिस पहुंचेंगे। पीएम मोदी 16-17 जून को फ्रांस के एवियन में जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। यहां उनके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Emmanuel Macron , Nice , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD