Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायतों को मिला अभूतपूर्व सशक्तिकरण, विकसित भारत की नींव बन रहे गांव : कृष्ण लाल पंवार

पंचायतों को अधिकार, संसाधन और सम्मान देकर बनाया विकास में सांझेदार

Krishan Lal Panwar, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 11:20 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की पंचायतों को अभूतपूर्व अधिकार, संसाधन और सम्मान मिला है। पंचायतों को विकास प्रक्रिया का वास्तविक भागीदार बनाकर हरियाणा सरकार गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, आधुनिक और समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

पंचायत मंत्री श्री पंवार ने कहा कि समारोह  के दौरान मुख्यमंत्री ने  2,697 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न स्कीमों के लाभार्थियों को जारी करना सरकार की गरीब उत्थान की सोच को दर्शाता है।  इसके साथ -साथ मुख्यमंत्री ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की छह ग्राम पंचायतों को ‘जागृत ग्राम पुरस्कार’ के तहत 1 करोड़ 66 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की , जो अन्य गांवों के प्रोत्साहन का काम करेगी।

श्री पंवार ने कहा कि 350 अटल लाइब्रेरियों का लोकार्पण, एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजनाओं का शुभारंभ तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए पिछले 20 वर्षों से शामलात भूमि पर बने मकानों के मालिकाना हक के लिए आवेदन की अवधि को बढ़ाकर 16 जनवरी, 2027 तक कर दिया है, जो सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में पंचायतों की होगी निर्णायक भूमिका

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री ने गांवों को विकास का अंतिम नहीं, बल्कि प्रथम केंद्र मानते हुए जो दृष्टि देश को दी है, उसी विजन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा में प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। 

आज प्रदेश की पंचायतें केवल स्थानीय प्रशासन की इकाई नहीं, बल्कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की सशक्त आधारशिला बन रही हैं। पंचायत मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है। जब गांव स्वच्छ, नशामुक्त, शिक्षित, डिजिटल और आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। 

इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार पंचायतों को अधिक अधिकार देने, ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गांवों में कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, ई-वाहनों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने, जल संरक्षण, खेल संस्कृति के विस्तार और नशामुक्ति अभियान को मजबूत करने जैसे विषयों पर दिए गए आह्वान से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि पंचायतें केवल विकास कार्यों के क्रियान्वयन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जन-जागरूकता की सबसे प्रभावी कड़ी भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की पंचायतें विकसित हरियाणा और विकसित भारत-2047 के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए ग्रामीण विकास का नया इतिहास रचेंगी।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD