Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे का गंभीरता से पालन करने पर जोर, सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों संग की बैठक

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 18:16 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस वर्चुअल बैठक में दिल्ली सरकार के बजट में की गई घोषणाओं, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री सेवा सदन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट में घोषित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य तेज किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर योजना को अंतिम परिणाम तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा बजट राशि का योजनाओं पर उचित उपयोग नहीं किया जाएगा, आगामी बजट में उनकी धनराशि में कटौती की जा सकती है। बैठक में मानसून की तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले राजधानी के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के मुद्दे पर कहा कि जिन स्थानों पर धूल उड़ने की समस्या है या खाली जमीन पड़ी हुई है, वहां बड़े स्तर पर पौधारोपण अथवा घास लगाने का अभियान चलाया जाए। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राजधानी को स्वच्छ और हरित बनाने पर जोर दिया। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में समय रहते व्हाइट वॉश, शौचालयों की मरम्मत और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मेट्रो मंडे और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था का गंभीरता से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत, ट्रैफिक दबाव में कमी और प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी। साथ ही, सोलर पावर और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऊर्जा संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल शहर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल औपचारिक सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने के प्रभावी माध्यम के रूप में किया जाए।

सभी विभागों को अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की नियमित अपडेट साझा करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं की नियमित समीक्षा करे और प्रगति रिपोर्ट लगातार अपडेट करता रहे। उन्होंने पीएम प्रगति पोर्टल पर लंबित और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, शिकायत निवारण, पौधारोपण अभियान, आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के ऑनबोर्डिंग और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तय समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने को कहा।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD