Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

स्वीडन में गूंज रहे बापू के शाश्वत विचार, जो हमें बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करते हैं : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Gothenburg, Sweden
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुटेनबर्ग (स्वीडन) , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:29 IST

स्वीडन के गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने स्वागत के दौरान गीत 'वैष्णव जन तो' गाया। इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि बापू के शाश्वत विचार स्वीडन में आज भी गूंज रहे हैं। महात्मा गांधी के विचार हम सभी को एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जब वहां पहुंचे तो बड़ी संख्या में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों से उनकी मुलाकात हुई। लोग स्वीडन और भारत के झंडे लेकर 'मोदी मोदी' के नारे लगा रहे थे और उनका स्वागत कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय का प्यार और अपनापन 'बहुत ही दिल छू लेने वाला' था। पीएम मोदी और उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति देखी।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय का स्नेह और गर्मजोशी वास्तव में दिल को छू लेने वाली है। भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव और भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान हम सभी के लिए गर्व की बात है।" उन्होंने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि बापू के विचार आज भी स्वीडन में गूंज रहे हैं।

स्वागत कार्यक्रम में स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने ‘वैष्णव जन तो’ गाया। महात्मा गांधी के विचार हमें एक बेहतर दुनिया बनाने की प्रेरणा देते रहें।” इससे पहले दिन में पीएम मोदी नीदरलैंड की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद स्वीडन पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्वागत किया। पीएम ने लिखा, “गुटेनबर्ग एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभारी हूं।

इस अहम यात्रा के दौरान भारत-स्वीडन दोस्ती को और मजबूत करने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा, “स्वीडन और भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, खासकर टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन और रिसर्च एवं डेवलपमेंट के क्षेत्रों में।'' इस यात्रा से पहले स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को स्वीडन की हवाई सीमा में एस्कॉर्ट किया था।

इस दौरे में दोनों प्रधानमंत्री भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और व्यापार बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी और क्रिस्टर्सन दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Gothenburg , Sweden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD