Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

गुटेनबर्ग में नरेंद्र मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Gothenburg, Sweden
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुटेनबर्ग , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन पहुंचते ही गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर वहां के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्‍वागत क‍िया। यहां पीएम व्यापार, निवेश, नवाचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-स्वीडन संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने अपने सोशल म‍ीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, "स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंच गया हूं।

मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से मिलूंगा, जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, नवाचार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भारत-स्वीडन की दोस्ती को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ, मैं 'यूरोपीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन' में यूरोपीय व्यापार जगत के नेताओं से मिलूंगा। 

इससे भारत और यूरोप के बीच निवेश के संबंध भी मजबूत होंगे।'' विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी और क्रिस्टर्सन दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे।

दोनों देशों के बीच व्यापार 2025 में 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि 2000 से 2025 के बीच स्वीडन का भारत में निवेश 2.825 अरब डॉलर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टर्सन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मिलकर यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे।

यह यूरोप के बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों का एक प्रमुख मंच है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2018 में पहली बार आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन गए थे। स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण ने प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया और गुटेनबर्ग शहर की खासियत पर भी बात की। 

उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री रव‍िवार को यहां पहुंचे हैं। वह स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर आए हैं। प्रधानमंत्री स्वीडन के व्यापारिक समुदाय से भी मिलेंगे। वह यूरोपियन राउंडटेबल ऑफ इंडस्ट्री के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जिसमें यूरोप की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है।

उन्‍होंने बताया क‍ि पीएम मोदी पहली बार 2018 में आए थे, लेकिन इस बार की यात्रा खास इसलिए है, क्योंकि यह गुटेनबर्ग में हो रही है। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खूबसूरत शहर की यह पहली यात्रा होगी। 1620 में बसे इस शहर ने आज स्वीडन के टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और इनोवेशन हब के रूप में पहचान बनाई है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं। इसलिए यह यात्रा हर मायने में काफी महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Gothenburg , Sweden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD