Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

‘भालो आछे’ कहकर पीएम मोदी ने जीता दिल, स्वीडन में भारतीय समुदाय ने किया जबरदस्त स्वागत

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Gothenburg, Sweden
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुटेनबर्ग , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे, जहां बंगाली संस्कृति के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इससे न सिर्फ प्रधानमंत्री गदगद हो उठे, बल्कि वहां मौजूद भारतीयों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इसका अपवाद नहीं है।

भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिसमें प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन भी मौजूद थे, वहां गौरवशाली बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्हें सामने से देखना और उनसे हाथ मिलाना मानो कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने जैसा था।

एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी प्रस्तुति को बड़े ध्यान से देखा। हमने बंगाली संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने जब हमसे पूछा, “भालो आछे? तो बहुत प्रसन्नता हुई। एक अन्य महिला ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत से आए। भारतीयों ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। मेरी तो उनसे सामने से मुलाकात हो गई, उन्होंने हाथ मिलाया।

मुझे बहुत अच्छा लगा। एक छात्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा ने हम जैसे छात्रों के लिए ढेरों अवसर खोल दिए हैं, जो यहां भविष्य की तलाश में हैं। भारतीय समुदाय की एक अन्य महिला ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे सपनों से भी परे था। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं स्वीडन जैसी विदेशी धरती पर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकूंगी और यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण था।

मेरी आंखों में लगभग आंसू आ गए थे। भारतीय समुदाय के लोगों ने बताया कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हम काफी देर से खड़े थे। जब वह हमारे सामने आए तो हमें बहुत अच्छा लगा। भारतीय अधिकारियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Gothenburg , Sweden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD