Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन की चुनिंदा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Ulf Kristersson, Gothenburg, Sweden
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गोथेनबर्ग (स्वीडन) , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 13:02 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस रॉयल हाईनेस विक्टोरिया, और स्वीडन के प्रधानमंत्री, महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ 17 मई 2026 को स्वीडन की चुनिंदा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और स्वीडन लोकतंत्र, पारदर्शिता, नवाचार और स्थिरता के साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं, जो महत्वाकांक्षी और भविष्योन्मुखी आर्थिक साझेदारी के लिए मज़बूत नींव प्रदान करते हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज भारत-स्वीडन साझेदारी आर्थिक संबंध मात्र नहीं है, बल्कि विचारों, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सह-निर्माण की साझेदारी है। उन्होंने भारत के विकास में स्वीडिश कंपनियों के दीर्घकालिक योगदान का स्वागत किया। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार, हरित बदलाव और विनिर्माण के क्षेत्रों में और अधिक प्रगाढ़ सहयोग को प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के तेज़ी से हो रहे आर्थिक बदलाव की जानकारी दी, जो सुधारों, मज़बूत घरेलू मांग, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, विनिर्माण के विस्तार और नई पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के विकास से प्रेरित है। उन्होंने स्वीडिश कंपनियों को 'मेक इन इंडिया', 'राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन', 'राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन' जैसी योजनाओं के तहत भारत में उपस्थिति बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया; इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

चर्चाओं का मुख्य केंद्र लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं, हरित बदलाव, टिकाऊ गतिशीलता, जीवन विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करना भी रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के लिए समाधानों के सह-निर्माण हेतु, स्वीडन की नवाचार और स्थिरता संबंधी ताकतों को भारत की विशाल संभावनाओं, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Ulf Kristersson , Gothenburg , Sweden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD