Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उज्जैन को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Ujjain, Madhya Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उज्जैन , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 15:02 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक नगरी के साथ ही मेट्रो सिटी की भी पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे।

उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है। हर जिले में गीता भवन बन रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा। भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया।

इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है। इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग आपके द्वारा बताया जाता है, उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गोशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रही है। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराबबंदी लागू की गई है और प्रदेश में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित 19 शहरों में शराबबंदी है। उन्होंने कहा कि संतों के द्वारा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके अपनाने की शिक्षा और निर्देश मिलते हैं, जिसे प्रदेश में लागू किया जाता है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Ujjain , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD