Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' भोपाल से रवाना, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh, Somnath Swabhiman Yatra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 16:01 IST

भोपाल से गुरुवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026' की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस विशेष तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भजन गाते और नाचते हुए ट्रेन में सवार हुईं और पूरे माहौल में धार्मिक आस्था का रंग दिखाई दिया।

यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक दौरा नहीं, बल्कि आस्था, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय परंपरा से जुड़ी एक खास पहल है। पहली बार मध्यप्रदेश से रेल मार्ग के जरिए इस तरह की विशेष यात्रा शुरू की गई है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले हेली सेवा शुरू की गई थी और अब रेल के माध्यम से तीर्थ यात्राओं को आसान बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग धार्मिक स्थलों तक सुविधाजनक तरीके से पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि एक हजार साल पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर भीषण आक्रमण किया था। यह मंदिर आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के पीछे पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत "विकास के साथ विरासत" के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है, जहां आर्थिक विकास और सांस्कृतिक पुनरुद्धार साथ-साथ चलते हैं।

स्टेशन पर मौजूद श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। खासकर महिलाओं ने सरकार का आभार जताया। कई महिलाओं ने कहा कि उन्हें पहली बार इस तरह संगठित तरीके से सोमनाथ जाने का मौका मिला है। उनका कहना था कि सरकार महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है और इसी वजह से उन्हें इतनी सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बेहद निंदनीय है। मेरा मानना ​​है कि चुनाव जीतना और हारना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन चुनाव हारने के बाद ऐसी हरकतों पर उतरने की वजह से जनता ने घर बैठा दिया है। मेरा पक्का मानना ​​है कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। जिस भी पार्टी का व्यक्ति इसमें शामिल है, मैं उसकी निंदा करता हूं और उनसे आग्रह करता हूं कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।"

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh , Somnath Swabhiman Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD