Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में खाई गई झालमुड़ी, सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 16:45 IST

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी को चर्चा में ला दिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद जगह-जगह झालमुड़ी का वितरण भी किया गया। मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट की बैठक में सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई भी दी।

मोहन कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों पर भाजपा को मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने बताया कि पश्चिम बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी की हर तरफ चर्चा है।

कैबिनेट की बैठक में भाजपा को मिली जीत पर सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाया। जैसे-जैसे झालमुड़ी की चर्चा हो रही है, वैसे ही लोगों को पता चल रहा है कि आखिर झालमुड़ी है क्या। पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी और मध्य प्रदेश के व्यंजन का जिक्र करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि जिस तरह रतलाम आदि में सेव परमल मिलाकर खाया जाता है, ठीक उसी तरह का खाद्य पदार्थ है झालमुड़ी।

महाराष्ट्र की भेलपुरी हो या झालमुड़ी यह सभी हमारे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर पहुंचकर झालमुड़ी ली थी। उसके बाद से ही झालमुड़ी की चर्चा सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच में है, और अब चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद तो हर तरफ झालमुड़ी खाई जा रही है और बांटी जा रही है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD