Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वैशाख अमावस्या : शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पूर्ण की 5 दिन की पंचक्रोशी यात्रा

Religious, Ujjain
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उज्जैन , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 13:47 IST

उज्जैन में वैशाख अमावस्या के मौके पर भक्त बड़ी संख्या में शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच रहे है। भक्त भगवान शिव को जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पितरों को जल अर्पण कर रहे हैं। वैशाख अमावस्या का यह अवसर पंचक्रोशी यात्रा से जुड़ा है, जो एकादशी से अमावस्या तक भक्तों द्वारा की जाने वाली 118 किलोमीटर की तीर्थयात्रा है।

आज भक्तों की पंचक्रोशी यात्रा का अंतिम दिन है। सनातन धर्म में वैशाख मास की अमावस्या का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस पावन तिथि पर भगवान शिव को जलधारा अर्पित करने का विधान है, जिससे महादेव को शीतलता प्राप्त होती है और साधक को कई जन्मों के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पंडित दीपक पंड्या ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "वैशाख कृष्ण अमावस्या के दिन शास्त्रों और पुराणों में स्नान को विशेष महत्व दिया गया है।

उज्जैन में हजारों श्रद्धालु शिप्रा नदी में पवित्र स्नान करते हैं, जिसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। आज के दिन सभी लोग स्नान करते हैं और जिन लोगों की पंचक्रोशी यात्रा पूरी हो गई है, वो शिप्रा नदी में स्नान कर अपने घर वापस आते हैं।" वैशाख अमावस्या पर दान का महत्व बताते हुए पुजारी ने कहा, "आज के दिन दान और पितरों के लिए किए गए अनुष्ठान का बहुत महत्व है।"

वहीं पंडित राकेश जोशी कहते हैं, "सनातन धर्म में वैशाख अमावस्या का विशेष महत्व है। वैशाख, श्रावण और कार्तिक जैसे महीने अत्यधिक शुभ माने जाते हैं, इस दौरान भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। खासकर भगवान शिव को शीतल जलधारा अर्पित की जाती है, जिससे भगवान अपने भक्तों के जीवन में भी शीतलता प्रदान करें।"

बता दें कि वैशाख मास की महिमा इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसी दौरान महाकुंभ और पवित्र पंचक्रोशी यात्रा का संयोग बनता है। एकादशी से अमावस्या तक चलने वाली 118 किलोमीटर की इस कठिन यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव से नगर परिक्रमा करते हैं। जो लोग शारीरिक रूप से मुख्य यात्रा करने में असमर्थ हैं, वे छोटी पंचक्रोशी यात्रा या चौरासी महादेव के दर्शन कर पूर्ण फल प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन पितृ तर्पण और दान-पुण्य करने से आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD