Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अजनाला शहर में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सफाई का विकास कार्य 15 अगस्त तक होगा पूरा – कुलदीप सिंह धालीवाल

52 किलोमीटर में फैले सीवरेज के गंदे पानी से होने वाली संभावित बीमारियों से अजनाला शहरवासियों को मिलेगी राहत – धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:58 IST

आज बैसाखी के अवसर पर अजनाला शहरवासियों के साथ खुशियां साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री पंजाब स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज सफाई की समस्या के समाधान के लिए 1.21 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाने वाली सीवरेज सफाई मुहिम का हरी झंडी दिखाकर जोश के साथ शुभारंभ किया।

स. धालीवाल ने उद्घाटन मौके पर शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि आज से पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के माध्यम से शुरू की गई यह मुहिम निर्धारित समय के अनुसार 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

आधुनिक मशीनों के उपयोग से यह कार्य पूरा होने के बाद भविष्य में शहरवासियों को ऐसी गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अजनाला शहर में बिछे लगभग 52 किलोमीटर लंबे सीवरेज नेटवर्क की पिछले 20 वर्षों में पूर्व सरकारों द्वारा एक बार भी सफाई नहीं करवाई गई। 

इसके चलते शहर की गलियों में गंदा पानी फैलने से लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि पहले की सरकारों ने इसमें कई प्रकार की जटिलताएं पैदा कर दी थीं।

बरसात के दिनों में अक्सर सीवरेज लाइनों के जाम होने के कारण लोग इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सीधे उनसे या नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क करते थे। इस मौके पर मौजूद सीवरेज बोर्ड के इंजीनियर गुरभेज सिंह ने आश्वासन दिया कि सफाई अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और ठेकेदार को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने दी जाएगी।

इस अवसर पर खुशपाल सिंह धालीवाल, एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल, नगर पंचायत अजनाला के प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों, शहरी प्रधान अमित ओल, ब्लॉक प्रधान दविंदर सिंह सोनू, बलजिंदर माहल, शिव चाहल, काउंसलर अविनाश, एडवोकेट संदीप कौशल गट्टू, सुख निज्जर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले स. धालीवाल ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में माथा टेककर संगत को खालसा साजना दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े कानून में संशोधन कर दोषियों के लिए कड़ी सजा (उम्रकैद और भारी जुर्माना) का प्रावधान किया गया है, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD