Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

चंडीगढ़ परिषद ने 'क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट' के कार्यान्वयन की समीक्षा की

अनिवार्य पंजीकरण पर ज़ोर दिया गया

Mandip Singh Brar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 13:50 IST

आज संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ की क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स काउंसिल की बैठक यू.टी. सचिवालय, चंडीगढ़ में श्री मंदीप सिंह बराड़, आईएएस, सचिव स्वास्थ्य, चंडीगढ़ प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निदेशक आयुष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष, भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि, डेंटल एवं फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार तथा क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स काउंसिल, यू.टी. चंडीगढ़ के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 5 सितम्बर 2025 को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16), चंडीगढ़ द्वारा क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010 के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

सचिव स्वास्थ्य, चंडीगढ़ प्रशासन ने निर्देश दिए कि क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत यू.टी. चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी निजी एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों—जैसे क्लिनिक, प्रयोगशाला, डायग्नोस्टिक सेंटर, अस्पताल एवं नर्सिंग होम—का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए।

अध्यक्ष द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि यू.टी. चंडीगढ़ के सभी क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की दरों को स्थानीय भाषा एवं अंग्रेजी दोनों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि मरीजों को पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

 

Tags: Mandip Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD